Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / places-to-visit-in-vaishno-devi

वैष्णो देवी में घूमने के स्थान | Places to visit in Vaishno Devi

वैष्णो देवी में घूमने के स्थान | Places to visit in Vaishno Devi

वैष्णो देवी, जो कि हिन्दू धर्म के एक प्रमुख तीर्थस्थल में से एक है, वैष्णो देवी मंदिर अपने प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिकता, और प्राचीन विरासत के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस प्राचीन शहर में कई स्थान हैं जो यात्रियों को अपनी सुंदरता की ओर आकर्षित करती हैं। तो चलिए जानते है कुछ मुख्य स्थानों के बारे में- 

वैष्णो देवी यात्रा के आसपास घूमने के स्थान (Places to visit around Vaishno Devi)

अर्ध कुमारी गुफा (Ardh Kuwari Cave):

यह गुफा कटरा से वैष्णो देवी मंदिर जाते समय रास्ते में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि माता वैष्णो देवी ने अपनी यात्रा के दौरान यहां कुछ समय विश्राम किया था। यात्री इसे अपने यात्रा के दौरान दर्शन करते हैं।

भैरव नाथ मंदिर (Bhairavnath Temple):

माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरव नाथ मंदिर के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। यह मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर से लगभग 2 किमी दूर त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कटरा भैरव को तांत्रिक माना जाता है।

बाबा गुफा (Baba Dhansar Cave):

यह गुफा कटरा से 17 किमी की दूर पर स्थित है, और माना जाता है कि यहां भगवान शिव ने ध्यान लगाया था।

कटरा बाजार (Katra Market):

कटरा में आप खरीदारी के लिए बाजार घूम सकते हैं। यहां आपको पूजा का सामान, स्मृति चिन्ह, ऊनी कपड़े, और हस्तशिल्प जैसी कई चीजें मिलेंगी।

बाग-ए-बहू (Bagh-e-Bahu):

यह एक खूबसूरत बगीचा है, जो कटरा से कुछ ही दूर स्थित है। यहां आप घूमने-फिरने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।