Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / vaishno-devi-mandir-kha-hai

वैष्णो देवी मंदिर कहाँ स्थित है? | Vaishno Devi Mandir kha hai

वैष्णो देवी मंदिर कहाँ स्थित है? | Vaishno Devi Mandir kha hai

वैष्णो देवी मंदिर एक विशेष स्थान है, माँ वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर साल आते है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। माता रानी, वैष्णवी और त्रिकूटा के रूप में प्रसिद्ध, वैष्णो देवी हिन्दू देवी दुर्गा की प्रतिरूप है।

वैष्णो देवी को माता रानी, वैष्णवी, दुर्गा और शेरावाली माता आदि कई नामों से पुकारा जाता है। वेद पुराणों के अनुसार, यह मंदिर 108 शक्ति पीठों में भी शामिल है। यह मंदिर त्रिकूट पर्वतों में स्थित है, जो की कटरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर है।

वैष्णो देवी का मंदिर कहां स्थित है?

माँ वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू और कश्मीर राज्य (यह केंद्रशासित प्रदेश) के जम्मू के रियासी मण्डल में कटरा नामक शहर के समीप है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, कटरा से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर का अक्षांश ( longitude ) ओर देशांतर ( latitude ) नीचे दिया गया है -

  • अक्षांश ( longitude ) - 33.03100929891189, 
  • देशांतर ( latitude ) - 74.94908523226913

यात्रा | travel to Vaishno Devi:

आपको सबसे पहले अपने शहर से कटरा शहर तक आना होगा, यहाँ पहुंचने के लिए दो मुख्य साधन हैं। रेलवे और सड़क, जिसमें से अधिकांश लोग रेलवे के साधनों के द्वारा यहां आना पसंद करते हैं। फिर यहाँ से आप हार्स, पीठू, पालकी, हेलीकॉप्टर, ट्रैम रोपवे जैसी कई सुविधाएं ले सकते हैं। कटरा से शुरू होकर लगभग 13 किमी की पैदल यात्रा के बाद भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन पहुंचते हैं। फिर गुफा के अंदर देवी तीन प्राकृतिक शैल रूपों में विराजमान हैं, जिन्हें "पिंडियां" के नाम से जाना जाता है।

सारांश | Summary

वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू और कश्मीर के कटरा शहर मे स्थित है, यह पहुँचने के लिए आप अपने शहर से कटरा के लिए बस या ट्रेन का उपयोग कर सकते है, या हवाई जहाज से भी आ सकते है।